Friday, 24 August 2018

2 august events gk



*2 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*
1763 – मुर्शिदाबाद पर कब्जा करने के बाद ब्रिटिश सैनिकों ने एक बार फिर से गिरिया की लड़ाई में मीर कासिम को हराया।
1831 – हॉलैंड की सेना ने बेल्जियम पर कब्जा किया।
1858 – ब्रिटिश सरकार ने 'गवर्मेंट ऑफ इंडिया ऐक्ट' पारित किया। इसके तहत भारत ईस्ट इंडिया कंपनी की जागीर नहीं रहा, बल्कि पूरी तरह ब्रिटिश रानी का उपनिवेश बन गया।

1935 – ब्रिटिश सरकार ने भारत सरकार अधिनियम पारित कर बर्मा और अदन को भारत से अलग किया।
1939 – विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने परमाणु हथियार अनुसंधान कार्यक्रम शुरू करने के लिए राष्ट्रपति रूजवेल्ट को पत्र लिखा।
1970 – श्रीमती सी बेलियप्पा मुतम्मा भारत की पहली महिला राजदूत बनीं, जिन्हें हंगरी का राजदूत बनाया गया।
1980 – इटली में बम विस्फोट में 70 से अधिक मरे और 200 घायल हुए।
1984 – यूरो अदालत ने फ़ोन टैपिंग की आलोचना की।
1985 – अमेरिका में जंबो जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 130 लोग मारे गये।
1987 – विश्वनाथ आनंद विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई बने।
1990 - ईराक द्वारा कुवैत पर अधिकार एवं वहाँ के अमीर का सऊदी अरब पलायन।
1999 - चीन ने लम्बी दूरी (8000 किमी.) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।
1999 – पूर्वी भारत के गैसाल स्टेशन पर दो ट्रेनों की टक्कर से 500 से अधिक लोगों की मौत हुई।
2001 - पाकिस्तान से भारत से चीनी आयात को मंजूरी दी।
2003 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लाइबेरिया में संघर्ष विराम लागू करने के लिए सेना भेजने की अनुमति दी।
2004 - अमेरिका की लिंडसे डेवनपोर्ट ने रूस की मिस्कीनी को हराकर सान डियागो टेनिस चैम्पियनशिप का महिला एकल ख़िताब जीत लिया।
2004 - पराग्वे की राजधानी आसुनसियोन में एक सुपर बाज़ार में आग लगने से 300 लोग मरे।
2007 - जाफना के दक्षिणी द्वीप कियुशु में सुबह आये भयानक तूफ़ान उगासी ने व्यापक पैमाने पर क्षति पहुँचायी।
2008 - सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने हांगकांग में अपनी पहली शाखा खोली।
2008 - सुधीर कुमार चतुरर्वेदी ने पावर ग्रिड कार्पोरेशन के नये अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में अपना कार्यभार संभाला।
2012- लंदन ओलम्पिक 2012 में भारत ने कुल 6 पदक जीते जिसमें 2 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं। भारत इस प्रतियोगिता में 55वें नम्बर पर रहा। पदक तालिका में अमेरिका शीर्ष पर रहा जिसने 104 पदक जीते।
2013 – एकाधिकार विरोधी कानूनों के उल्लंघन के आरोप में चीन में हेल्थकेयर कंपनी जॉनसन और जॉनसन पर 85 हजार यूराे डालर का जुर्माना लगाया गया।
*2 अगस्त को जन्मे व्यक्ति*
1861 - प्रफुल्ल चंद्र राय - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, जिन्हें 'रसायन विज्ञान का जनक' माना जाता है।
1877 - रविशंकर शुक्ल - मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री।
1878 – पिंगलि वेंकैया का जन्म हुआ, उन्होंने भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का डिजाइन तैयार किया था।
1922 - जी.पी. बिड़ला - भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक थे।
1926 - रुबाई सम्राट' के रूप में लोकप्रिय  हुए उदयभानु हंस हरियाणा के राज्य कवि का जन्म दायरा दीनपनाह में(अब पाकिस्तान में है) हुआ, जिनकी 'हिंदी रुबाइयां' 1952 में प्रकाशित हुई थीं ।
1931 - उमाकांत मालवीय - प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार ।
1955 - धीरेन्द्र अग्रवाल - ग्यारहवीं, और बारहवीं लोकसभा के सदस्य।
1956 - विजय रूपाणी, गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री।
*2 अगस्त को हुए निधन*
1714 – स्टीम इंजन के आविष्कारक डेनिस पापेन का निधन हुआ।
1934 – जर्मनी के तत्कालीन राष्ट्रपति और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेनाओं के कमांडर फील्ड मार्शल हिंडबर्ग की मृत्यु हुई।
1980- रामकिंकर बैज- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार।
2010- कमल कपूर - भारतीय सिनेमा के अभिनेता।
*2 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*
 _विश्व स्तनपान सप्ताह (01  से 07 अगस्त )।_
 _दादरा एवं नगर हवेली मुक्ति दिवस।_
 _मेला नाग पंचमी (राजस्थान)।_
 _रुबाई सम्राट'  *कवि उदयभानु हंस* जन्म दिवस ।_
आपका दिन *_मंगलमय_*  हो ।
   ⚜⚜   ⚜⚜

No comments:

Post a Comment