*🌍🌍सामान्य ज्ञान ग्रुप🌍🌍*
🔷🔷🌹💧⚜⚜⚜💧🌹🔷🔷
*🔷राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 20 दिसम्बर🔷*
🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰
*🔷1. 91वें ऑस्कर पुरस्कार के लिए किस भारतीय फिल्म को शोर्टलिस्ट किया गया है?*
*🎾उत्तर – पीरियड एंड ऑफ़ ए सेंटेंस*
⚜भारतीय फिल्म पीरियड.एंड ऑफ़ ए सेन्टेंस को ऑस्कर पुरस्कार के लिए शार्टलिस्ट किया गया। इस फिल्म में माहवारी से सम्बंधित रूढ़ियों पर प्रकाश डाला गया है। हालाँकि विदेशी भाषा की श्रेणी में भारत की फिल्म “विलेज रॉकस्टार्स” ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गयी। इससे पहले असमी फिल्म “विलेज रॉकस्टार्स” को ऑस्कर 2019 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि चुना गया था। इस फिल्म ने 91वें अकादमी अवार्ड्स 2019 में “सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा” श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसका चुनाव कन्नड़ फिल्म निर्माता-निर्देशक एस.वी. राजेन्द्र सिंह बाबु की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय निर्णायक मंडल ने लिया था। अकादमी पुरस्कार जिसे ऑस्कर के नाम से भी जाना जाता है जिसे अमेरिकन अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस द्वारा फिल्म उद्योग में निर्देशकों, कलाकारों और लेखकों सहित पेशेवरों की उत्कृष्टता को पहचान देने के लिए प्रदान किया जाता है। ऑस्कर विश्व के सबसे प्रमुख पुरस्कार समारोहों में से एक है । यह मीडिया का सबसे पुराना पुरस्कार समारोह भी है।
*🔷2. 2018-19 के लिए फिक्की का उपाध्यक्ष किसे चुना गया है?*
*🎾उत्तर – उदय शंकर*
⚜हाल ही में स्टार इंडिया के सीईओ व चेयरमैन उदय शंकर को फेडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) का उपाध्यक्ष चुना गया। उन्हें 2018-19 के लिए उपाध्यक्ष चुना गया है। उदय शंकर फिक्की जैसे राष्ट्रीय उद्योग चैम्बर में नेतृत्व सँभालने वाले पहले मीडिया व मनोरंजन के क्षेत्र के पहले एग्जीक्यूटिव हैं। उदय शंकर ने अपने कैरियर की शुरुआत टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने स्टार न्यूज़, आज तक, हेडलाइंस टुडे तथा टीवी टुडे ग्रुप में काम किया। FICCI भारत का सबसे बड़ा और सबसे पुराना व्यापारिक संगठन है, यह गैर-सरकारी व गैर लाभकारी संगठन है। इसकी स्थापना 1927 में घनश्याम दास बिरला ने की थी, इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
*🔷3. हाल ही में किस राज्य ने कार्यस्थल में यौन शोषण के विरुद्ध कानून पारित किया?*
*🎾उत्तर – जम्मू-कश्मीर*
⚜जम्मू-कश्मीर राज्य विधानसभा ने कार्यालय में यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए कानून पारित किया, जम्मू-कश्मीर इस तरह का कानून पारित करने वाला देश का पहला राज्य है। राज्यपाल सत्य पाल मलिक की अध्यक्षता में राज्य प्रशासनिक परिषद् ने भ्रष्टाचार रोकथाम (संशोधन) बिल, 2018 तथा जम्मू-कश्मीर अपराधिक कानून (संशोधन) बिल, 2018 को मंज़ूरी दी।
इस विधेयक के द्वारा अपराधिक कार्यवाही संहिता व अनुभाग के सेक्शन 154 तथा 161 में संशोधन किया गया है। इसके द्वारा कार्यस्थल में यौन उत्पीड़न को RPC में वर्णित अपराध के समान अपराध घोषित किया गया है।
*🔷4. नैसकॉम ने किस IIT के साथ डिजिटल कौशल के प्रशिक्षण के लिए साझेदारी की है?*
*🎾उत्तर – IIT मद्रास*
⚜नैसकॉम ने IIT मद्रास के साथ फ्यूचर स्किल्स प्लेटफार्म के लिए साझेदारी की थी। इस प्लेटफार्म के द्वारा आईटी उद्योग से जुड़े हुए लगभग 4 मिलियन लोगों को प्रशिक्षित किया जायेगा। इस साझेदारी के तहत एक कौशल अकादमी का विकास किया जायेगा तथा विभिन्न कोर्स व प्रशिक्षण कार्यक्रम युक्त कार्यक्रम तैयार किया जायेगा।
*🔷5. हाल ही में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान किस राज्य में खोला गया?*
*🎾उत्तर – हरियाणा*
⚜भारत का सबसे बड़ा कैंसर संस्थान “राष्ट्रीय कैंसर संस्थान” 18 दिसम्बर, 2018 को हरियाणा के झज्जर में खोला गया। आधिकारिक रूप से इस संस्थान का उद्घाटन जनवरी, 2019 में किया जायेगा। राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की स्थापना दिल्ली के एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) के प्रोजेक्ट के तहत किया गया था। दिल्ली एम्स में इंस्टिट्यूट ऑफ़ रोटरी कैंसर हॉस्पिटल के प्रमुख डॉ. जी. के. रथ राष्ट्रीय कैंसर संस्था के प्रमुख होंगे। राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का निर्माण 2,035 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। वर्तमान में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में 710 बिस्तर की व्यवस्था है, इनमे 200 बिस्तर अनुसंधान प्रोटोकॉल के तहत कैंसर के मरीजों के उपचार के लिए हैं। यह संस्थान देश में कैंसर-सम्बन्धी गतिविधियों के लिए नोडल संस्थान के रूप में कार्य करेगा।
*🔷6. PETA इंडिया ने पर्सन ऑफ़ द ईयर 2018 किसे घोषित किया?*
*🎾उत्तर – सोनम कपूर*
⚜जानवरों के कल्याण के लिए कार्य करने वाली संस्था PETA इंडिया ने अभिनेत्री सोनम कपूर को पर्सन ऑफ़ द ईयर 2018 घोषित किया। उन्हें यह सम्मान बेजान जानवरों के लिए आवाज़ उठाने के लिए दिया जा रहा है। इससे पहले यह सम्मान अनुष्का शर्मा, सनी लियॉन, शशि थरूर, कपिल शर्मा, हेमा मालिनी, आर. माधवन तथा जेक्लीन फर्नांडेज़ को दिया जा चुका है।
*🔷7. हाल ही में राजकुमार शुक्ला की समृति में डाक टिकट जारी की गयी, वे किस ऐतिहासिक घटना से जुड़े हुए थे?*
*🎾उत्तर – चंपारण सत्याग्रह*
⚜18 दिसम्बर, 2018 को केन्द्रीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने नई दिल्ली में चंपारण आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राजकुमार शुक्ला की समृति में डाक टिकट जारी किया। राजकुमार शुक्ला का जन्म 23 अगस्त, 1875 को बिहार के चंपारण में हुआ था। उन्होंने गांधीजी को चंपारण आने के लिए आमंत्रित किया था। तत्पश्चात महात्मा गाँधी ने नील की खेती करने वाले किसानों के लिए आवाज़ उठाई तथा 1917 में चंपारण सत्याग्रह किया।
*🔷8. यूरोपीय संघ ने कब तक कार उत्सर्जन में 37.5% कम करने का निर्णय लिया है।*
*🎾उत्तर – 2030*
⚜यूरोपीय संघ ने 2030 तक कार से कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन को 2030 तक 37.5% कम करने का निर्णय लिया है।
*🔷9. हाल ही में किस राज्य सरकार ने “शिक्षा सेतु” एप्प लांच की?*
*🎾उत्तर – हरियाणा*
⚜हरियाणा सरकार ने हाल ही में “शिक्षा सेतु” मोबाइल एप्प लांच की, यह एप्प छात्रों की सहायता के लिए लांच की गयी है। इस एप्प की सहायता से राज्य के शिक्षा विभाग तथा कॉलेज प्रशासन में पारदर्शिता आएगी। इसके अलावा छात्रों, अभिभावकों, अध्यापकों तथा प्रशासन के बीच कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। इस एप्प पर उपस्थिति, फीस, ऑनलाइन एडमिशन तथा छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी उपलब्ध होगी। इस एप्प के माध्यम से सरकारी कॉलेज के लेक्चरर व निदेशालय के अफसरों की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी। इस एप्प पर छात्रों को महत्वपूर्ण नोटिस, सर्कुलर तथा अन्य कार्यक्रमों को जानकारी प्राप्त होगी
*🔷10. विश्व आर्थिक फोरम के लिंग भेद सूचकांक में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?*
*🎾उत्तर – 108वां*
⚜हाल ही में विश्व आर्थिक फोरम द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत को लिंग भेद सूचकांक में भारत को 108वां स्थान प्राप्त हुआ। 2017 में भी भारत इसी स्थान पर था। इस रिपोर्ट को प्रतिवर्ष विश्व आर्थिक फोरम द्वारा 2006 से प्रकाशित किया जा रहा है। लिंग भेद सूचकांक के द्वारा चार मुख्य बिंदुओं- आर्थिक अवसर, राजनीतिक सशक्तिकरण, शिक्षा प्राप्ति तथा स्वास्थ्य में लिंग समानता को मापा जाता है।
इस वर्ष लिंगभेद सूचकांक में आइसलैंड को लगातार 10वीं बार पहला स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि नॉर्वे को दूसरा, स्वीडन को तीसरा तथा फ़िनलैंड को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।
🔷
No comments:
Post a Comment