Tuesday, 14 August 2018

15 august 1947 special post

 *सामान्य ज्ञान ग्रुप* 

*15 अगस्त 1947 के सम्बंध में स्पेशल पोस्ट*

*9 अगस्त : ‘भारत छोड़ो’ आन्दोलन का इतिहास*
*भारत छोड़ो आंदोलन हमारे देश के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ | प्रस्ताव में आन्दोलन के सम्बन्ध में यह स्पष्ट कहा गया था
– “ कमेटी भारत की स्वाधीनता और स्वतंत्रता के अविच्छेद अधिकार का समर्थन करने के उद्देश्य से अहिंसात्मक प्रणाली से और अधिक से अधिक विस्तृत पैमाने पर एक विशाल सत्याग्रह चालू करने की स्वीकृति देने का निश्चय करती है |” और गांधी जी ने कहा अब अग्रेंजो से बातचीत के लिए कोई अवकाश नहीं है, अब और अवसर देने का प्रश्न ही नहीं उठता | तो यह एक खुला विद्रोह था और यही पर उन्होंने करो या मरो का आह्वान किया |*
*‘अखिल भारतीय कांग्रेस समिति’ ने बम्बई जो वर्तमान में मुंबई है में 8 अगस्त 1942 को प्रस्ताव पास करके आन्दोलन का सहर्ष समर्थन किया | 9 अगस्त 1942 को स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए विद्रोह की आग और भड़क उठी, जब गांधी जी ने खुले शब्दों में अंगेजों के विरुद्ध “भारत छोड़ो” आन्दोलन चला दिया |*
*विद्रोह के कारण सारे नेता बम्बई में ही 9 अगस्त की सुबह कैद कर लिए गए | अग्रेंजी शासन को लगा कि नेताओं को कैद कर लेने से क्रांति की चिंगारी बुझ जाएगी किन्तु इसका परिणाम उल्टा हुआ |*
*नेताओं की गिरफ्तारी के बाद सारे देश में विद्रोह की आग और भी तेज हो गई | क्रांतिकारी की ज्वाला भड़क उठी | अंग्रेजों द्वारा दमन चक्र चलाकर सैकड़ो लोगों की नृशंस हत्याये कर दी गई | सहस्रों नर – नारियों को बिना मुकदमा चलाएँ जेल में डाल दिया गया | इस बीच नेताओं द्वारा अनेक बैठके की गई | हर साल 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस पर भाषण व उपदेश दिए गए लेकिन भारत को वास्तविक आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली |*
*

*सामान्य ज्ञान ग्रुप टीम की वेबसाइट क्लिक करके नोट्स , पीडीऍफ़ फाइल, ऑनलाइन क्विज प्रश्नोत्तरी प्राप्त करे-*

 *सामान्य ज्ञान ग्रुप* 

No comments:

Post a Comment